तैयारियों को लेकर चर्चा करते महंत। स्रोत : मंदिर
डहीना। गांव सीहा स्थित बाबा रामस्वरूप दास महाराज दादूपंथी आश्रम में वीरवार को गो सम्मान अभियान को लेकर हुई संत-महात्माओं की बैठक में 27 जुलाई को आयोजित होने वाले गो सम्मान अभियान की तैयारियों पर चर्चा की गई। महंत रामभजन दास कपूरी मंदिर ने बताया कि अभियान के तहत गौ भक्त संबंधित तहसीलदारों को ज्ञापन सौंपेंगे और गो संरक्षण और गौ सम्मान से जुड़ी जनभावनाओं को सरकार तक पहुंचाने के लिए व्यापक हस्ताक्षर अभियान भी चलाया जाएगा। महंत रामभजन दास ने कहा कि गौ संरक्षण केवल धार्मिक आस्था का विषय नहीं है, बल्कि यह भारतीय संस्कृति, ग्रामीण अर्थव्यवस्था और सामाजिक जीवन से भी गहराई से जुड़ा हुआ है।