कार्यक्रम की तैयारियों को लेकर बातचीत करते जिला अध्यक्ष सुभाष छाबड़ी। संवाद
बावल। कांग्रेस की लोक विश्राम गृह में ग्रामीण जिला अध्यक्ष सुभाष छाबड़ी की अध्यक्षता में हुई बैठक में 16 सितंबर को होने वाले कांग्रेस के कार्यक्रम की तैयारियों की चर्चा की गई। छाबड़ी ने कार्यकर्ताओं से गांवों के लोगों की कार्यक्रम में भागीदारी कराने की अपील की। कार्यक्रम में कांग्रेस प्रदेश अध्यक्ष राव नरेंद्र सिंह, सांसद दीपेंद्र सिंह हुड्डा और प्रदेश प्रभारी संजय दत्त कार्यक्रम में पहुंचेंगे। उन्होंने कहा कि प्रदेश में महंगाई और बेरोजगारी लगातार बढ़ रही है। युवाओं को रोजगार नहीं मिल रहा और पेपर लीक होने से शिक्षा व्यवस्था प्रभावित हो रही है। कांग्रेस कार्यकर्ता इसको लेकर प्रदर्शन कर रहे हैं। बैठक में कार्यकर्ताओं को अधिक से अधिक लोगों को कार्यक्रम में लाने की जिम्मेदारी सौंपी गई। इस अवसर पर नगर पालिका अध्यक्ष वीरेंद्र सिंह एडवोकेट, पूर्व मंत्री जसवंत सिंह, पूर्व मंत्री मुनीलाल रंगा, साधु सिंह, गिरिराज सिंह उर्फ सोनू, ईश्वर सिंह महलावत, चेतराम रेवाड़िया सहित अनेक कार्यकर्ता मौजूद रहे।