फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Rewari News: उपकरण देने के लिए दिव्यांग और वृद्धजन चिह्नित

Wed, 25 Oct 2023 11:35 PM IST
रोहतक ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, रेवाड़ी
विज्ञापन
विज्ञापन
संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन

कोसली। कोसली स्थित राजकीय वरिष्ठ माध्यमिक विद्यालय में जिला रेडक्रॉस सोसायटी की ओर से शिविर का आयोजन किया गया। इसमें उपकरण देने के लिए दिव्यांग और वृद्धों को चिह्नित किया गया। शिविर का उद्घाटन एसडीएम कोसली जयप्रकाश ने किया।
एसडीएम ने कहा कि हमें समाज के गरीब जरूरतमंद एवं दिव्यांगों की निस्वार्थ भावना से सेवा करनी चाहिए। इस तरह के शिविर समय समय पर आयोजित किये जाते हैं ताकि दिव्यांगों को उपकरण उपलब्ध कराए जा सके। रेडक्रॉस सोसायटी के सचिव महेश कुमार गुप्ता ने बताया कि सोसायटी का प्रयास है कि जिले में सभी दिव्यांगों को समय-समय पर मुफ्त ट्राईसाइकिल, व्हीलचेयर, कानों की मशीन, कृत्रिम अंग उपलब्ध करवाए जाएं। शिविर में 150 दिव्यांगजनों व वृद्धजनों की जांच की गई ताकि उन्हें कृत्रिम अंग, ट्राईसाइकिल, व्हीलचेयर, कानों की मशीन, चश्मा आदि दिया जा सके।
विज्ञापन
विज्ञापन

आज सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र बावल में लगेगा शिविर
रेडक्रॉस के सचिव महेश गुप्ता ने बताया कि 26 अक्तूबर को सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र बावल, 27 अक्तूबर को बीडीपीओ डहीना, 28 अक्तूबर को बीडीपीओ जाटूसाना, 30 अक्तूबर को आईटीआई कुंड और 31 अक्तूबर को हेमचंद्र विक्रमादित्य सामुदायिक भवन मॉडल टाउन रेवाड़ी में पंजीकरण शिविर लगाया जाएगा। वरिष्ठ नागरिकों को अपने साथ आधार कार्ड व आय प्रमाण पत्र की फोटो प्रति के साथ दो पासपोर्ट साइज फोटो लानी होगी जबकि दिव्यांगजनों को दिव्यांगता प्रमाण पत्र, आधार कार्ड, आय प्रमाण पत्र व दो पासपोर्ट साइज फोटो साथ लेकर आना है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें