फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Rewari News: एम्स का निर्माण कार्य शुरू नहीं होने पर धिक्कार दिवस मनाया

Thu, 06 Jul 2023 12:05 AM IST
रोहतक ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, रेवाड़ी
विज्ञापन
विज्ञापन
कुंड (रेवाड़ी)। घोषणा के आठ साल बाद भी एम्स का निर्माण न करने एम्स संघर्ष समिति मनेठी के आह्वान पर धिक्कार दिवस मनाया गया। इस दौरान प्रदर्शनकारियों ने सरकार एवं जनप्रतिनिधियों के प्रति खुलकर अपनी नाराजगी प्रकट की। तहसील परिसर में पहले सभा की गई, जिसकी अध्यक्षता कार्यकारी अध्यक्ष कैलाश चंद ने की।
विज्ञापन

इस दौरान समिति के पदाधिकारियों और अन्य लोगों ने कुंड तहसील से एम्स निर्माण के लिए अधिग्रहित जमीन तक जुलूस निकाला गया। साथ ही एम्स निर्माण की जगह की मिट्टी को हाथ में लेकर शपथ ली गई कि जब तक निर्माण नहीं होगा तब तक संघर्ष को जारी रखा जाएगा। संघर्ष समिति ने फैसला लिया कि यदि 31 जुलाई तक शिलान्यास नहीं किया गया तो 1 अगस्त को डबल इंजन की सरकार के जनप्रतिनिधियों को खोल ब्लॉक के गांवों में नहीं घुसने दिया जाएगा।
इस दौरान संघर्ष समिति के कार्यकारी अध्यक्ष कैलाश चंद, समिति के प्रवक्ता राजेंद्र सिंह एडवोकेट, सचिव ओमप्रकाश सैन, डॉ. एच डी यादव, मास्टर लक्ष्मण सिंह, कर्नल राजेंद्र, प्रो वेदप्रका, धर्मवीर बुलदोधिया, रामेश्वर पाली अमर सिंह, ईश्वर सिंह, राजबीर नंबरदार दयाराम, रामकुमार, विजय कुमार राजेंद्र सिंह पुंसिका आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें