रेवाड़ी। रामगढ़-भगवानपुर में 200 बेड का अस्पताल बनाओ संघर्ष कमेटी का धरना प्रदर्शन 84वें दिन भी जारी रहा। धरने की अध्यक्षता राव लाल सिंह ने की। अनिल कुमार ने बताया कि धरने का उद्देश्य 200 बेड वाले अस्पताल का निर्माण सुनिश्चित कराना है। उन्होंने स्पष्ट किया कि जब तक उनकी मांग पूरी नहीं होती, धरना अनिश्चितकाल तक जारी रहेगा। प्रदर्शन के दौरान ग्रामीणों ने सरकार और प्रशासन से जल्द कार्यवाही करने की मांग की। धरने में केवल रामगढ़-भगवानपुर ही नहीं, बल्कि तुर्कियावास, बुड़ाना, बुड़ानी, फिदेड़ी, सुनारिया, फदनी, मीरपुर, मांढैया कला, गोकलपुर, डाबड़ी, डोहकी, मुंडलिया, ढाकिया फदनी, बालियर खुर्द, माढैया कला, जाटी, गंगायचा जाट के लोग शामिल हुए।