रेवाड़ी। गांव भगवानपुर में 200 बेड के नागरिक अस्पताल की मांग को लेकर ग्रामीणों ने धरना प्रदर्शन किया। धरने पर बैठे ग्रामीणों ने कहा कि क्षेत्र की बढ़ती आबादी को देखते हुए वर्तमान स्वास्थ्य सुविधाएं अपर्याप्त हैं। गंभीर मरीजों को इलाज के लिए दूर-दराज के शहरों में रेफर करना पड़ता है, जिससे समय और धन दोनों की बर्बादी होती है। ग्रामीणों ने बताया कि 200 बेड का नागरिक अस्पताल बनने से भगवानपुर सहित आसपास के गांवों के लोगों को बेहतर और सुलभ स्वास्थ्य सेवाएं मिल सकेंगी। उन्होंने सरकार और प्रशासन से मांग की कि लंबे समय से लंबित इस मांग को शीघ्र पूरा किया जाए।