फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Rewari News: जाहरवीर की छड़ी लेकर पहुंचे भक्तों को किया पुरस्कृत

Wed, 28 Aug 2024 12:58 AM IST
रोहतक ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, रेवाड़ी
विज्ञापन
विज्ञापन
संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन

रेवाड़ी। गांव कढू भवानीपुरा में मंगलवार को जाहरवीर गोगाजी का मेला लगा। इस दौरान भंडारा लगाया गया और रागनी प्रतियोगिता का आयोजन किया गया।
मुख्यातिथि समाजसेवी नित्यानंद गर्ग ने फीता काट कर कार्यक्रम का शुभारंभ किया। उन्होंने पौधरोपण कर पर्यावरण संरक्षण का संदेश भी दिया। ग्रामीणों ने उनका पगड़ी व फूलमालाओं से स्वागत किया। मेले में बाबा जाहरवीर का निशान (छड़ी) लेकर पहुंचे भक्तों को इनाम देकर सम्मानित किया। विशिष्टातिथि प्रशांत सन्नी ने भी मंदिर में हाजिरी लगाई। भंडारे में श्रद्धालुओं ने हलवा, पूरी व सब्जी का प्रसाद ग्रहण किया। वहीं, दूर-दराज से पहुंचे कलाकारों ने रागनी प्रतियोगिता में बाबा गोगाजी का गुणगान किया। उन्होंने रागनी के माध्यम से राजा-महाराजाओं के जीवन पर भी प्रकाश डाला। ग्रामीणों की ओर से मेले में पहुंचने वाले बड़ी संख्या में लोगों के लिए मीठे शरबत व चाय की विशेष सुविधा भी की। इस मौके पर सरपंच अशोक यादव भी मुख्य रूप से उपस्थित थे। मेले में अनेक गांवों के लोग कार्यक्रम देखने पहुंचे।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें