बावल। गांव बनीपुर में श्रद्धालुओं ने शोभायात्रा निकालकर श्री राधा कृष्ण मंदिर में हवन व भजन संगीत का कार्यक्रम किया गया। मंदिर के बाहर बड़ी संख्या में श्रद्धालु संगीत पर नृत्य कर रहे थे।
महिलाओं, युवाओं व बुजुर्गों में भारी उत्साह रहा। शोभायात्रा श्री राधाकृष्ण मंदिर से शुरू होकर भगत सिंह पार्क के पास पहुंची तो श्रद्धालु हर तरफ जय श्रीराम का उद्घोष करने लगे। बाबा संपतनाथ यात्रा में श्री राम के चित्र के साथ रहे और उन्होंने शोभायात्रा के दौरान प्रसाद वितरण किया। भक्तों ने हवन में पूर्ण आहुति डालकर शांति और सौहार्द की कामना की। मंदिर पुजारी अजीत सिंह ने सभी श्रद्धालुओं को लड्डू का प्रसाद दिया। इस अवसर पर महेंद्र सिंह थानेदार, रणसिंह लोर , प्रदीप ढिल्लों, कुलदीप ढिल्लों, रोहतास सिंह, विजेंद्र सिंह थानेदार, कृष्ण कुमार, रवि कुमार ,मनोज कुमार, सितार सिंह आदि मौजूद रहे।