फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Rewari News: खाटू श्याम के भक्तों ने निकाली निशान यात्रा

Mon, 24 Feb 2025 12:34 AM IST
रोहतक ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, रेवाड़ी
विज्ञापन
फोटो : 38धारूहेड़ा में भक्तों की तरफ से निशान यात्रा निकालते हुए। स्रोत : संयोजक - फोटो : credit
विज्ञापन
धारूहेड़ा। औद्योगिक कस्बा में रविवार को श्री श्याम मंदिर सखा परिवार के संयोजन में खाटू श्याम मंदिर का द्वितीय वार्षिक उत्सव समारोह का आयोजन हुआ। मौके पर भक्तों ने निशान व शोभा यात्रा निकाली। शोभायात्रा रविवार की सुबह साढ़े नौ बजे मुख्य बाजार ठाकुर मंदिर से निकलकर सोहना रोड, भगत सिंह चौक, बास रोड़ होते हुए श्री खाटू श्याम मंदिर पहुंची। निशान यात्रा में धारूहेड़ा से हर वर्ग के लोग शामिल हुए। पूरा कस्बा श्याम भक्ति में डूबा रहा। निशान यात्रा के दौरान लोग द्वारा अपनी छतों पर से पुष्प व इत्र की वर्षा की गई। श्री श्याम मंदिर शाखा परिवार के संयोजक में शिव नगर स्थित खाटू मंदिर परिसर पर 24 फरवरी से 2 मार्च तक शिव महापुराण कथा का आयोजन किया जाएगा, जिसमें कथावाचक आचार्य बालकृष्ण अपने मुख बिंदु से भक्तों में कथा रस का प्रवाह करेंगे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें