रेवाड़ी। अष्टमी के मौके पर शुक्रवार को शहर के गढ़ी बोलनी रोड स्थित श्री लक्ष्मी नारायण मंदिर में लोगों ने दर्शन पूजन किया। माता की चौकी का आयोजन किया। इस दौरान भजन सुनकर श्रद्धालु मुग्ध हो गए।
सप्तमी की रात माता चौकी का आयोजन किया गया। इसमें मनमोहक झांकियां निकाली गईं। गायक कलाकारों ने भजन सुना कर श्रद्धालुओं को मुग्ध कर दिया। श्रद्धालुओं ने अष्टमी के दिन कन्या पूजन किया और माता का शृंगार कर प्रसाद चढ़ाया। देर रात तक आयोजित माता की चौकी में श्रद्धालु भजन का आनंद उठाते रहे। इस अवसर पर झांकी के कलाकारों के साथ महिलाओं ने जमकर नृत्य किया व माता की स्तुति की। इस अवसर पर माता की आरती राधेश्याम गुप्ता, विजय कुमार गुप्ता, रिपु दमन गुप्ता सहित बीएमजी के निवासियों ने की। इस अवसर पर डॉ. नरेश यादव, प्रकाश मिश्रा पुजारी, अनिल किसनानी, शक्ति यादव, सुरेंद्र शर्मा, अनिल गुप्ता ने सहयोग दिया।