फोटो: 17रेवाड़ी। बारा हजारी स्थित दुर्गा मंदिर में मां कालरात्रि की पूजा करने के लिए उमड़ी श्
रेवाड़ी। नवरात्र में शहर के मंदिरों में श्रद्धालुओं की भारी भीड़ हो रही है। बुधवार को बारा हजारी स्थित दुर्गा मंदिर में मां कालरात्रि की पूजा करने के लिए श्रद्धालुओं की भीड़ उमड़ी। मंदिर में अष्टमी को माता की झांकी और नवमी को हवन-यज्ञ का आयोजन किया जाएगा।
मंदिर के पुजारी अयोध्या प्रसाद तिवारी ने बताया कि नवरात्र के सातवें दिन मां दुर्गा के सातवें स्वरूप कालरात्रि की पूजा होती है। नवरात्र के आठवें दिन मां महागौरी की पूजा की जाती है। कन्या पूजन किया जाएगा। आदिशक्ति श्रीदुर्गा का अष्टम रूप महागौरी हैं।
मान्यता के अनुसार कठिन तपस्या से मां ने गौर वर्ण प्राप्त किया था। अष्टमी तिथि के दिन सुबह स्नान-ध्यान के पश्चात महागौरी की पूजा में श्वेत, लाल या गुलाबी रंग के वस्त्र धारण करें एवं सर्वप्रथम कलश पूजन के पश्चात मां की विधि-विधान से पूजा करें।
माता के प्रिय भोग हलवा-पूरी,चना एवं नारियल का प्रसाद चढ़ाएं। फिर 9 कन्याओं का पूजन कर उन्हें भोजन कराएं। माता रानी को चुनरी अर्पित करें। सुख-समृद्धि के लिए घर की छत पर लाल रंग की ध्वजा लगाएं।