फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

विकास कार्य तेजी से हुए : अनिल

Fri, 27 Sep 2024 07:06 PM IST
रोहतक ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, रेवाड़ी
विज्ञापन
रेवाड़ी। गांव में पहुंचने पर भाजपा प्रत्याशी अनिल यादव का फूलमाला के साथ स्वागत करते कार्यकर्ता
विज्ञापन
कोसली। विधानसभा क्षेत्र कोसली में भाजपा प्रत्याशी अनिल यादव ने वीरवार को जखाला, शादीपुर, गोपालपुर गाजी, जाटूसाना, जाटूसाना ढाणी, लाला, सोमाखेड़ा, कतोपुरी, रोझूवास और रोहड़ाई में प्रचार किया।
विज्ञापन

अनिल यादव ने भाजपा की नीतियों और विकास कार्यों पर जोर दिया। उन्होंने कहा कि भाजपा की डबल इंजन सरकार के नेतृत्व में क्षेत्र और प्रदेश के विकास कार्य तेजी से हुए हैं। उन्होंने बताया कि भाजपा सरकार की नीतियों ने किस प्रकार से क्षेत्रीय विकास को बढ़ावा दिया है। भाजपा ने जो भी वादे किए हैं उसे पूरे किए हैं। हमेशा विकास को ही आगे किया है। कार्यक्रम में दुष्यंत नाहड़ ब्लॉक चेयरमैन, प्रवीण जाटूसाना ब्लॉक प्रतिनिधि, जिला पार्षद भूपेंद्र यादव, पूर्व जिला अध्यक्ष हुकम चंद यादव व अन्य मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें