फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Rewari News: वार्ड 15 में 50 लाख की विकास योजनाओं का शुभारंभ

Sun, 07 Sep 2025 02:18 AM IST
रोहतक ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, रेवाड़ी
विज्ञापन
फोटो : 13: ढींगरा मार्केट में गली निर्माण कार्य का शुभारंभ करती बुजुर्ग महिलाएं। पाठक
विज्ञापन
गन्नौर। शहर के वार्ड नंबर 15 में शनिवार को 50 लाख रुपये की लागत से होने वाले निर्माण कार्यों का शुभारंभ किया गया। कार्यक्रम की शुरुआत वार्ड की बुजुर्ग महिलाएं निर्मल देवी, बिमला देवी, सीमा जैन और सोनिया जैन ने नारियल फोड़कर की। पार्षद शिवानी गौरव जैन ने बताया कि ढींगरा मार्केट, कुल्फी वाला के बराबर कुटिया वाली गली, हरीश आढ़ती वाली गली, कृपाराम वाली गली और पूजा साड़ी गली का निर्माण कराया जाएगा। पार्षद ने भरोसा दिलाया कि सभी कार्य समयबद्ध और गुणवत्तापूर्ण तरीके से पूरे कराए जाएंगे। इस मौके पर भूषण हसीजा, संजय गौतम, राजेश शर्मा, नरेश वर्मा, अजय सरोहा, व्यापार मंडल गन्नौर के प्रधान संदीप सिंघल, राजीव राय, सुरेंद्र सैनी, रमेश राय, संजय गुप्ता, अमजद खान आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें