फोटो : 29भारतीय वायु सेना से सेवानिवृत होकर आए देशराम यादव का गांव लुहाना में पहुंचने पर स्
संवाद न्यूज एजेंसी
रेवाड़ी। वायु सेना से सेवानिवृत्त होकर आए देशराम यादव का गांव लुहाना में समारोह आयोजित कर स्वागत किया गया। देशराम यादव भारतीय वायु सेना में मास्टर वारंट आफिसर पद से सेवानिवृत हुए हैं। उन्होंने 39 साल सेवा की। गांव पहुंचने पर मुख्यद्वार पर घोड़ा बग्गी में मंदिर ले जाया गया। जहां ग्रामीणों ने पगड़ी व फूलमालाएं पहना कर उनका सम्मान किया। देशराम यादव ने बताया कि देश सेवा करते हुए 39 साल का समय कैसे गुजरा पता ही नहीं चला। इस मौके पर विधायक अनिल यादव, डहीना ब्लाॅक के चेयरमैन कंवरपाल खोला ने देशराम यादव का सम्मान करते हुए बधाई दी। इस अवसर पर सरपंच मामचंद, पीके यादव, एसके यादव, एसके डोलिया, एके तोमर, सतीष हुड्डा, एसके ओबराय, नित्यानंद यादव, आरपी भगत, श्रीपाल सिंह अनूप सिंह, सचिन मौजूद थे।