फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Rewari News: जिले में शतक के करीब पहुंचे डेंगू के मरीज

Thu, 10 Oct 2024 03:39 AM IST
रोहतक ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, रेवाड़ी
विज्ञापन
फोटो: 19रेवाड़ी। शहर में डेंगू के बारें में लोगों को जागरूक करते स्वास्थ्य विभाग के कर्मचारी।
विज्ञापन
रेवाड़ी। जिले में डेंगू बेकाबू होता जा रहा है। स्वास्थ्य विभाग की ओर से बुधवार को 114 लोगों के रक्त के नमूने लिए गए। इनमें 6 लोग डेंगू पॉजिटिव मिले हैं। ऐसे में डेंगू का आंकड़ा 99 पर पहुंच चुका है।
विज्ञापन

वहीं मलेरिया के भी जिले में आठ मरीज मिल चुके हैं। अब इस माह में डेंगू का आंकड़ा 150 के पार जाने की संभावना है। मांढैया खुर्द, सुभाष नगर, खड्डा बस्ती, आंबेडकर चौक के पास, भजन का बाग व कुतुबपुर में एक-एक मरीज मिला है। इनमें से किसी भी मरीज को अस्पताल में भर्ती नहीं कराया गया है। विभाग के उच्चाधिकारियों ने डेंगू के मरीज मिलने पर फॉगिंग और लार्वा गतिविधियां करने के निर्देश दिए हैं।
उप सिविल सर्जन एवं नोडल अधिकारी डॉ. अमित यादव ने बताया कि स्वास्थ्य विभाग की गठित टीमों ने अभी तक 14 लाख 17 हजार 251 घरों को कवर कर चुकी है। इसमें अभी तक 3592 घरों में लार्वा मिलने पर मकान मालिकों को नोटिस थमाया गया है। वहीं जिले में बुखार से पीड़ित 2821 संदिग्ध मरीजों के ब्लड सैंपल लेकर जांच की जा चुकी है। इनमें से जिले में अब तक 99 डेंगू के केस आ चुके हैं।
विज्ञापन

विभाग की टीमें अलर्ट मोड में रोजाना घर-घर जाकर मच्छर का लार्वा तलाश कर उन्हें नष्ट करवा रही है। इसके साथ ही आमजन को डेंगू से बचाव के बारे में सचेत व जागरूक भी कर रही हैं। उन्होंने बताया कि सभी तरह का बुखार डेंगू नहीं होता है। बुखार होने पर बिना समय गंवाए डॉक्टर से संपर्क करें। डॉक्टर जांच के बाद जैसा परामर्श दें उसके अनुसार अपना इलाज करवाएं।



सावधानी बरतनी जरूरी
हेल्थ इंस्पेक्टर विरेंद्र यादव ने आमजन को रविवार को घर में ड्राई डे के तौर पर मनाने व सभी पानी के बर्तनों, कूलर, टंकी, फ्रिज ट्रे, गमलों इत्यादि को खाली करके सुखाने की सलाह दी। डेंगू रोकने के लिए घरों के आस-पास गड्ढे को मिट्टी से भरवा दें। पूरी बाजू के वस्त्र पहने, कीटनाशक से उपचारित मच्छरदानी का उपयोग करें, छतों पर रखी पानी की टंकियों को ढक्कन लगाकर बंद रखें।


डेंगू के लक्षण
डेंगू की शुरुआत तेज बुखार और सिर दर्द और पीठ में दर्द से होती है। शुरू के दिनों में शरीर के जोड़ों में दर्द होता है। आंखें लाल हो जाती हैं। डेंगू बुखार दो से चार दिनों तक होता है उसके बाद शरीर का तापमान धीरे-धीरे अपने आप नॉर्मल होने लगता है। बुखार के साथ शरीर में खून की कमी होने लगती है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें