फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Rewari News: एलएलएम की पढ़ाई शुरू कराने की मांग

Sat, 05 Apr 2025 11:58 PM IST
रोहतक ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, रेवाड़ी
विज्ञापन
फोटो : 06 रजिस्ट्रार दिलबाग सिंह को ज्ञापन सौंपते रवि मसीत। स्रोत : प्रवक्ता
विज्ञापन
रेवाड़ी। जननायक जनता पार्टी की स्टूडेंट विंग इनसो ने इंदिरा गांधी यूनिवर्सिटी मीरपुर के रजिस्ट्रार दिलबाग सिंह को ज्ञापन सौंपा। इनसो प्रदेश प्रभारी रवि मसीत ने बताया कि रवि मसीत ने बताया कि इनसो ने प्रशासन के सामने विद्यार्थियों के हितों के लिए बहुत सी मांगें रखी हैं। एलएलएम के कोर्स को दोबारा शुरू करने, यूनिवर्सिटी में खेल गतिविधियों को बढ़ावा देने की मांग मुख्य है। इसके अलावा यूनिवर्सिटी में स्वास्थ्य संबंधी सुविधाओं की जरूरत है। मांगों को पूरा नहीं किया गया तो विश्वविद्यालय में आंदोलन किया जाएगा। कहा कि एलएलएम की कक्षाएं शुरू नहीं होने से िवद्यार्थियों को परेशानियों का सामना करना पड़ रहा है। ज्ञापन देने वालों में आशीष, साहिल और कपिल शामिल रहे। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें