फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Rewari News: माजरा एम्स का निमार्ण शुरू करवाने की मांग

Thu, 25 Jan 2024 02:16 AM IST
रोहतक ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, रेवाड़ी
विज्ञापन
विज्ञापन
कुंड। एम्स संघर्ष समिति का धरना श्योताज सिंह की अध्यक्षता में पुरानी उप तहसील मनेठी में लगातार 115वें दिन भी ठंड और धुंध में जारी रहा।
विज्ञापन

धरने पर सभी वक्ताओं ने सरकार की माजरा एम्स के शिलान्यास के लिए अपनाई जा रही हठधर्मिता की घोर निंदा की और सरकार से मांग करते हुए कहा कि माजरा एम्स का शिलान्यास करके निमार्ण कार्य शुरू करवाए। पिछले 9 साल से इस क्षेत्र की जनता द्वारा किए गए आंदोलन के कारण प्रधानमंत्री द्वारा कुरुक्षेत्र से की गई घोषणा को पूरा किया जा सके। वक्ताओं में मुख्य रूप से कर्नल राजेंद्र सिंह, पंडित रामनिवास शर्मा भालखी, डॉक्टर एच डी यादव, मास्टर लक्ष्मण सिंह, मास्टर दयाराम, मास्टर दयानंद, सूबेदार दिलबाग सिंह, जितेन्द्र कुमार शर्मा, जगदीश शर्मा पाड़ला, कैलाश यादव मनेठी, अमर सिंह राजपुरा , भारत मास्टर मौजूद रहे।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें