रेवाड़ी। उपायुक्त को ज्ञापन सौंपते भारतीय किसान यूनियन चढूनी के जिला प्रधान समय सिंह। स्रोत: यू
संवाद न्यूज एजेंसी
रेवाड़ी। भारतीय किसान यूनियन (चढूनी) की टीम ने वीरवार को उपायुक्त अभिषेक मीणा को ज्ञापन देकर किसान व मजदूरों की समस्याओं को दूर करने की मांग की।
प्रधान समय सिंह ने बताया कि सरकार ने जो बाजरे की फसल के 2000-2000 रुपये खाते में डाले थे। उनमें से 50 प्रतिशत किसानों को अभी नहीं मिला है। पिछले दिनों ओलावृष्टि से हुए नुकसान का भी पैसा किसानों को अभी तक नहीं मिला है। क्षतिपूर्ति का पोर्टल खुला था, उसमें भी 50 प्रतिशत किसानों का भुगतान नहीं हुआ। उपायुक्त ने मांगों पर संज्ञान लेते हुए अगले सप्ताह किसान और अधिकारियों की बैठ बुलाई है। उन्होंने बताया कि बैठक में फैसला नहीं निकला तो 10 दिन बाद भारतीय किसान यूनियन चढूनी किसान व मजदूरों के साथ मिलकर एक बड़ा आंदोलन करेगी। इस मौके पर प्रधान समय सिंह, राज सिंह ढ़िलो, शीशराम, धर्मपाल नंबरदार, श्याम सुंदर टीट, ओपी यादव, वेद प्रकाश सुल्तानिया, पुरूषोतम, सुभाष चंद्र नंबरदार, राजेंद्र गुड़ियानी मौजूद रहे।