फोटो: 24रेवाड़ी। मांगों को लेकर जिला शिक्षा अधिकारी को ज्ञापन सौंपते अखिल भारतीय राष्ट्री
- फोटो : rajauri
रेवाड़ी। रेवाड़ी की अखिल भारतीय राष्ट्रीय शैक्षिक महासंघ की कार्यकारिणी ने जिलाध्यक्ष डॉ. दुष्यंत कुमार की अगुवाई में वीरवार को मांग पत्र जिला शिक्षा अधिकारी को सौंपा। शैक्षिक महासंघ समय-समय पर जेबीटी अध्यापकों से लेकर विश्वविद्यालय प्रोफेसर तक के शिक्षाविदों की जरूरी मांग के लिए विभिन्न स्तरों पर अपनी आवाज उठाता है। मांग पत्र में विशेष तौर पर पुरानी पेंशन योजना बहाल करना प्रदेश में रिक्त शिक्षकों के पदों पर नियमित नियुक्ति की मांग, शिक्षकों के लिए कैशलेस चिकित्सा सुविधा, प्राथमिक शिक्षा मातृभाषा में अनिवार्य हो, सीसीएल व एसीपी का निपटान जिला स्तर पर हो आदि मांगों को मांग पत्र में शामिल किया है। इस मौके पर जिला कार्यकारिणी से जिला अध्यक्ष डॉ दुष्यंत कुमार, जिला उपाध्यक्ष डॉ हरिप्रकाश,हरीश चौहान, जिला मीडिया प्रभारी डॉक्टर रामफल शास्त्री, जिला सचिव डॉक्टर सतबीर इंदौरा, जिला संयुक्त सचिव रन सिंह, कार्यकारिणी सदस्य सतबीर शर्मा व कुसुम मौजूद रहे।