फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Rewari News: जर्जर सड़कों की मरम्मत कराने की मांग

Sat, 31 Aug 2024 11:36 PM IST
रोहतक ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, रेवाड़ी
विज्ञापन
फोटो: 10रेवाड़ी। शहर में टूटी सड़कों की मरम्मत कराने को लेकर उपायुक्त को ज्ञापन सौंपते आप क
विज्ञापन
संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन

रेवाड़ी। आम आदमी पार्टी के पदाधिकारियों ने संजय शर्मा के नेतृत्व में शनिवार को डीसी को ज्ञापन देकर शहर की जर्जर सड़कों की मरम्मत करवाने की मांग की। ज्ञापन में कहा गया है कि शहर के बाजारों, गली-मोहल्लों, रेवाड़ी बाईपास, दिल्ली रोड फ्लाईओवर के नीचे, महाराणा प्रताप चौक से कोर्ट रोड, सेक्टर-3 व सेक्टर-4 सहित अन्य स्थानों पर सड़कें क्षतिग्रस्त हैं। बारिश से जलभराव होने पर गड्ढे दिखाई नहीं देते हैं जिससे दोपहिया वाहन चालक, ऑटो रिक्शा, ई-रिक्शा चालक व पैदल दुर्घटनाग्रस्त होकर घायल हो रहे हैं। उपायुक्त अभिषेक मीणा ने जल्द सड़क के गड्ढों को भरवाने का आश्वासन दिया। प्रतिनिधिमंडल में सेवानिवृत्त अध्यापक मदन लाल सैनी, फूल सिंह, राजेंद्र प्रजापति और बृजभूषण गुप्ता मौजूद रहे।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें