फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Rewari News: स्कूल परिसर से पानी निकलवाने की मांग

Fri, 20 Sep 2024 02:08 AM IST
रोहतक ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, रेवाड़ी
विज्ञापन
फोटो : 01रेवाड़ी। गांव हांसाका स्थित राजकीय वरिष्ठ माध्यमिक विद्यालय में भरा पानी। स्रोत :
विज्ञापन
संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन



रेवाड़ी। गांव हांसाका स्थित राजकीय वरिष्ठ माध्यमिक विद्यालय के परिसर में भरे पानी को निकलवाने की मांग हरियाणा विद्यालय अध्यापक संघ ने की है।
संघ के प्रधान महाबीर सिंह ने बताया कि स्कूल को दूसरी बिल्डिंग में शिफ्ट करना समाधान नहीं है बल्कि पानी निकलवाकर स्कूल चलाना ही समाधान है। भारी बारिश के कारण हांसाका गांव स्थित स्कूल पानी से घिर गया है। इस स्कूल को शिक्षा विभाग ने 700 मीटर दूर स्थित बिल्डिंग में शिफ्ट किया है। अब दूसरे स्कूल में यहां के बच्चों की कक्षाएं लगनी शुरू हो गई हैं। महाबीर सिंह ने बताया कि प्रशासन और शिक्षा विभाग को स्वयं संज्ञान लेकर इसका समाधान करना चाहिए और इसी स्कूल में बच्चों की पढ़ाई होनी चाहिए। शिक्षा विभाग इस तरह का समाधान करेगा तो ऐसे हर दिन स्कूलों में पानी भरेगा और हर दिन स्कूल शिफ्ट कर दिए जाएंगे, जिससे बच्चों की पढ़ाई प्रभावित होगी। प्रधान ने कहा कि प्रशासन व शिक्षा विभाग को ग्राम पंचायतों से सहयोग लेकर तुरंत समाधान करना चाहिए। पहले स्कूल का पानी निकालना चाहिए, फिर ऐसा समाधान करना चाहिए कि फिर पानी बहकर न आए और बच्चों को परेशानी न रहे।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें