संवाद न्यूज एजेंसी
रेवाड़ी। हरियाणा में विभिन्न राजकीय व सोसायटी पॉलीटेक्निक में इंस्ट्रक्टर को नियमित करने या अन्य सभी लाभ के साथ 58 साल तक नौकरी की सुरक्षा देने के संबंध में भाजपा नेता डॉ. सतीश खोला के माध्यम मुख्यमंत्री ज्ञापन भेजा गया है।
ज्ञापन में कहा गया है कि हरियाणा के विभिन्न पॉलिटेक्निक में कार्यरत गेस्ट फेकेल्टी व इंस्ट्रक्टर की संख्या 450 है जो नियमित लेक्चरर की कमी को पूरा करने के लिए 10 वर्षों से सेवा दे रहे हैं। प्रत्येक लेक्चर व इंस्ट्रक्टर सेवाओं में शामिल होने के समय विभाग के व एआईसीटी द्वारा निर्धारित सभी सेवा नियमों को पूरा करते हैं और नियमित लेक्चर व इंस्ट्रक्टर की तरह अपनी ड्यटी दे रहे हैं। ज्ञापन पर सुनिल यादव, स्नेहलता, राकेश, राजेश, पंकज, सुमन अन्य ने हस्ताक्षर किए।