संवाद न्यूज एजेंसी
रेवाड़ी। डहीना को केंद्र करके अनाज मंडी और नांगलमूंदी में कन्या महाविद्यालय खोलने की घोषणा को लेकर लोगों की हमेशा से मांग रही है।
राजेंद्र सिंह एडवोकेट ने कहा कि डहीना एवं कुंड में अनाज मंडी खोलने को लेकर विधायक अनिल और डॉक्टर कृष्ण कुमार को ज्ञापन दिया जा चुका है। रेवाड़ी सचिवालय पर धरना भी दिया जा चुका है। बताया कि 1970 एवं 1971 में डहीना एवं कुंड का नोटिफिकेशन हो चुका है लेकिन कोई कार्रवाई नहीं की गई। डहीना व कुंड में अनाज मंडी खोलने से किसानों को राहत मिलेगी। वहीं, नांगल मूंदी में कन्या महाविद्यालय खोलने से बेटियां उच्चशिक्षा ग्रहण कर सकेंगी।