फोटो: 27रेवाड़ी। कार्यक्रम में गो सेवकों को प्रशस्ति पत्र देकर सम्मानित करते संस्था के संयोज
संवाद न्यूज एजेंसी
रेवाड़ी। पंजाबी धर्मशाला में हमारा परिवार संस्था के तत्वावधान में आयोजित कार्यक्रम में गोरक्षक सोनू सरपंच को श्रद्धांजलि दी गई और उनको शहीद का सम्मान देने की मांग की गई। मुख्य अतिथि भाजपा के जिला उपाध्यक्ष अजय पाटोदा, गो क्रांति मिशन के प्रदेश प्रमुख प्रदीप डागर व संस्था के संयोजक दिनेश कपूर ने कहा कि सोनू सरपंच ने गोमाता की रक्षा करते हुए बलिदान दिया है। उन्होंने शहर में एक चौक का नाम सोनू के नाम रखने और उनकी प्रतिमा लगाने की मांग की। पतंजलि के जिला प्रभारी दयाराम आर्य, सुंदर, राकेश, रविन्द्र व शीशराम यादव ने सोनू सरपंच के हत्यारों को फांसी की सजा देने की मांग की। संस्था के प्रधान अरुण गुप्ता, सहसंयोजक प्रवीण ठाकुर, बलबीर अग्रवाल व राजेंद्र सिंह यादव ने गोसेवा का महात्म्य बताया। इस मौके पर गोरक्षकों को प्रशस्ति पत्र देकर सम्मानित किया गया।