फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Rewari News: विद्यालयों का समय बदलने की मांग

Sun, 12 May 2024 02:15 AM IST
रोहतक ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, रेवाड़ी
विज्ञापन
रेवाड़ी। रविन्द्र भाकली
विज्ञापन
कोसली। हरियाणा स्कूल लेक्चरर एसोसिएशन के जिला प्रधान रविन्द्र भाकली ने बढ़ते तापमान, गर्मी एवं उमस से विद्यालयों के शुरू होने एवं छुट्टी के समय पर विचार करने के लिए अपील की है। उन्होंने उच्च अधिकारियों को पत्र लिखकर निवेदन किया है कि वर्तमान में विद्यालयों में छुट्टी दोपहर 2.30 बजे होती है और उस समय पारा अपने परचम पर होता है। बहुत से विद्यालयों में दूसरे गांवों से भी विद्यार्थी शिक्षा ग्रहण करने के लिए आते हैं। उन्हें अत्यधिक गर्मी के समय तीन-चार किलोमीटर तक की यात्रा करनी पड़ती है। बच्चों के चक्कर खाकर गिरने, उल्टी एवं दस्त लगने की घटानाओं के चलते उन्होंने अधिकारियों से निवेदन किया कि विद्यालयों को सुबह आठ बजे की जगह सात बजे शुरू किया जा सकता है ताकि अत्यधिक गर्मी के शुरू होने से पहले छुट्टी की जा सके।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें