रेवाड़ी। स्वयंसेवी संस्था ग्रामीण भारत संस्था के अध्यक्ष वेदप्रकाश विद्रोही ने अतिरिक्त वाटर टैंक बनवा कर पेयजल समस्या का समाधान करने की मांग की है। उन्होंने कहा कि अभी 15 दिन पूर्व ही शहर के नागरिकों को लगभग एक माह तक एक से तीन दिन बाद पेयजल की सप्लाई होती रही। अब एक बार फिर शहर एक दिन छोड़कर एक दिन पानी सप्लाई की राशनिंग शुरू हो गई है जो न्यूनतम 20 दिन तक चलेगी। पिछले दस वर्ष एक माह में केवल 15 दिन नियमित पानी की सप्लाई मिलती है और 15 दिन बाद लगभग 20 दिन तक अल्टरनेट दिन पीने का पानी मिलता है। मांग है कि अतिरिक्त वाटर टैंक बनाकर इसका समाधान किया जाए।