बाजरे की सरकारी खरीद शुरू कराने की मांग का ज्ञापन सौंपने पहुंचे किसान। संवाद
- फोटो : Rewari
रेवाड़ी। ऑल इंडिया किसान खेत मजदूर संगठन ने वीरवार को सचिवालय पहुंचकर मा. लक्ष्मण सिंह के नेतृत्व में मुख्यमंत्री के नाम मार्केट कमेटी के सचिव के माध्यम से ज्ञापन सौंपा, जिसमें बाजरे की सरकारी खरीद जल्द शुरू कराए जाने की मांग उठाई गई। इनका कहना है कि सरकार एमएसपी पर बाजरा खरीदना शुरू करे। राजेंद्र सिंह ने कहा कि 15 दिनों से मंडी में बाजरा आ रहा है मगर सरकारी खरीद नहीं होने से किसानों का बाजरा 1600 से 1700 रुपए प्रति क्विंटल बेचना पड़ रहा है, जिससे किसानों को आर्थिक नुकसान हो रहा है जबकि सरकारी भाव 2350 रुपए है। किसानों की मांग है कि स्वामीनाथन आयोग के फार्मूले के आधार पर डेढ़ गुना दामों पर एमएसपी का कानून बनाया जाए। उन्होंने कहा कि सरकार किसानों की अनदेखी कर रही है और पूंजीपतियों की कंपनियों को मालामाल करने में लगी है।
ज्ञापन सौंपने वालों में विजय कुमार, रामकुमार नीमोठ, राकेश कुमार फौजी, प्रकाश अहरोद, रवि आर्य, नरेश लाला, महेंद्र सिंह, प्रेम, होशियार सीहा, गजराज व सत्यनारायण आदि ने विचार रखे।