रेवाड़ी। प्रजापति समाज की बैठक रेजांगला पार्क में रोशन लाल की अध्यक्षता में की गई। इसमें मुख्य एजेंडा महाराजा दक्ष प्रजापति चौक का नवीनीकरण करवाने के लिए रखा गया।
बैठक में समाज के लोगों ने अपने विचार रखे। इसमें हरिकिशन प्रजापति, महेंद्र सिंह प्रजापति, वीर सिंह प्रधान ने कि प्रशासन से प्रजापति चौक का कायाकल्प के लिए पहले भी कह चुके हैं, लेकिन कोई भी कार्य नहीं हुआ। प्रजापति समाज के कुछ लोग डिप्टी स्पीकर रणवीर सिंह गंगवा से मिले थे। उन्होंने एक प्रस्ताव पास कर रेवाड़ी उपायुक्त के नाम समाज को दिया। समाज के लोगों ने वह प्रस्ताव उपायुक्त के कार्यालय में दिया और निवेदन किया कि महाराजा प्रजापति जयंती से पहले प्रजापति चौक का नवीनीकरण किया जाए।