फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Rewari News: लोकसभा चुनाव ड्यूटी का मानदेय देने की मांग

Wed, 21 Aug 2024 12:45 AM IST
रोहतक ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, रेवाड़ी
विज्ञापन
फोटो: 14रेवाड़ी। जिला शिक्षा अधिकारी को ज्ञापन सौंपते प्राथमिक शिक्षक संघ के सदस्य। स्रोत: संघ
विज्ञापन
संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन


रेवाड़ी। राजकीय प्राथमिक शिक्षक संघ के पदाधिकारियों ने मंगलवार को जिला शिक्षा अधिकारी कपिल पूनिया को ज्ञापन सौंपा। इसमें लोकसभा चुनाव ड्यूटी का मानदेय का भुगतान करने सहित मांगें पूरी करने की मांग की गई।
विज्ञापन

जिला प्रधान धर्मेंद्र कुमार ने बताया कि सभी खंड मुख्यालय पर एफएलएन से संबंधित शिक्षण सामग्री आई हुई है, जिसको खंड मुख्यालय स्कूलों को खंड कार्यालय से ले जाने को कह रहे हैं। स्कूलों के पास कोई अतिरिक्त बजट नहीं होता, जिससे बार-बार सामग्री खंड कार्यालय से स्कूल लाई जा सके। मांग की गई है कि इसे क्लस्टर लेवल पर वितरित किया जाए। आगे कहा है कि कई प्राथमिक शिक्षकों की बीएलओ ड्यूटी लगी हुई है। चुनाव कार्यालय के निर्देशों पर छुट्टी के दिनों में भी बूथ पर कार्य करना पड़ता है। सभी बीएलओ को छुट्टी के दिनों में कार्य करने के बदले पति पूर्ति अवकाश दिया जाए। तीसरी मांग है कि रेवाड़ी में जेबीटी शिक्षकों का हेड टीचर पद पर प्रमोशन दिया जाए। लोकसभा 2024 के समय का सभी ड्यूटी कर्मचारियों को इलेक्शन ड्यूटी मानदेय नहीं मिला है। सभी इलेक्शन ड्यूटी देने वाले कर्मचारियों को मानदेय दिया जाए। इस दौरान उप प्रधान अशोक कुमार, पूर्व महासचिव मनोज कुमार, राज्य कोषाध्यक्ष सुनील कुमार, ब्लॉक प्रधान अरुण कुमार अन्य सदस्य मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें