फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Rewari News: फलों की मांग दोगुनी, दाम में 20 से 30 प्रतिशत तक इजाफा

Tue, 09 Apr 2024 01:12 AM IST
रोहतक ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, रेवाड़ी
विज्ञापन
रेवाड़ी। शहर में लगी फल की दुकान । संवाद
विज्ञापन
रेवाड़ी। चैत्र नवरात्र को देखते हुए बाजारों में फलों के दामों में उछाल देखने को मिल रहा है। केले की बिक्री सबसे ज्यादा होती है, क्योंकि यह सबसे सस्ता होता है और इसमें भरपूर पोषण होता है। नवरात्रि में उपवास रखने वाले श्रद्धालु केला खाकर भी अपना दिन गुजार लेते हैं। वहीं इस दौरान फलों की डिमांड लगभग दोगुनी हो जाती है और आवक में वृद्धि होती नहीं, तो फलों के दामों में बढ़ोतरी लाजमी है। वहीं कुछ फल जैसे संतरा, अंगूर ऑफ सीजन भी हो गए हैं, अब यह कोल्ड स्टोर से आ रहे हैं। इस कारण से भी इनके दाम बढ़ गए हैं। वहीं तरबूज, खरबूजा और चीकू के दाम घटे भी हैं, तरबूज के दाम 50 रुपये से घटकर 30-40 रुपये, खरबूजे के दाम 70 से घटकर 40-50 रुपये और चीकू के दाम 70 रुपये किलो से घटकर 40-50 हैं।
विज्ञापन

फल महंगे होने से लोगों पर भी आर्थिक बोझ बढ़ रहा है। इसी को देखते हुए नवरात्रि में व्रत रखने वाले लोगों ने फलों और जरूरी समानों की खरीदारी अभी से ही शुरू कर दी है। फल की खरीदारी कर रही अंजलि ने कहा कि नवरात्रि की शुरुआत से पहले ही फलों के दामों में इजाफा हो गया है, तो नवरात्रि शुरू होने के बाद क्या होगा कुछ कह नहीं सकते। इससे आम आदमी की जेब पर फर्क पड़ेगा। लोग नवरात्रों में व्रत रखते हैं और व्रत के दौरान सिर्फ फलों और अन्य चीजों को सेवन करते हैं। फल व्यापारी प्रदीप ने बताया व्रत के दौरान फलों की बिक्री और डिमांड बढ़ जाती है।

दामों में हुआ इजाफा

कुछ दिन पहले 40-50 रुपये दर्जन बिकने वाले केले अब 70 रुपए दर्जन बिक रहे हैं। 100-120 रुपये किलो बिकने वाला सेब अब 150 से 180 रुपये तक बिक रहा है। इसके अलावा 30 रुपये किलो बिकने वाला संतरा 80-100 रुपये किलो बिक रहा है। 60 रुपये किलो वाला अंगूर अब 100 रुपये किलो, 80 रुपये वाला अनार 100 रुपये, 40 रुपये किलो बिकने वाला पपीता 50 रुपये और 30 रुपये बिकने वाला अमरूद अब 50 रुपये किलो में बिक रहा है। फल महंगे होने से लोगों पर भी आर्थिक बोझ बढ़ रहा है। इसी को देखते हुए नवरात्रि में व्रत रखने वाले लोगों ने फलों और जरूरी समानों की खरीदारी अभी से ही शुरू कर दी है।
विज्ञापन



नवरात्र में दोगुनी हो जाती है फलों की डिमांड

केला के दुकानदार राजेश, प्रवीण, रामपाल ने बताया कि आम दिनों में उनकी सिर्फ 15-20 केले की कैरेट ही बिक पाती है, लेकिन नवरात्र के दिनों में केले की बड़ी डिमांड रहती है। इस समय 40-45 क्रेट की बिक्री हो जाती है। इसी तरह अन्य फलों की बिक्री में भी बढ़ोतरी देखने को मिलती है। वहीं फलों की डिमांड तो ज्यादा रहती है, पर आवक उतनी नहीं रहती इससे फलों के दामों में बढ़ोतरी देखने को मिलती है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें