रेवाड़ी। राज्यसभा सदस्य दीपेंद्र हुड्डा ने शनिवार को डहीना में आयोजित जन आक्रोश रैली को संबोधित किया। शहीदी दिवस पर भगत सिंह, सुखदेव, राजगुरु को श्रद्धांजलि दी। कहा कि देश की सेना में हर 10वां सैनिक हरियाणवी है। अग्निपथ योजना के बाद हरियाणावासियों के लिए फौज के द्वार बंद हो गए हैं। अहीर रेजिमेंट के गठन की मांग जायज है। इस अवसर पर विधायक राव दान सिंह, पूर्व विधायक राव यादवेंद्र, पूर्व मंत्री राव नरेंदर, पूर्वमंत्री एमएल रंगा, पूर्व सीपीएस अनीता यादव, पूर्व विधायक रामबीर, पूर्व विधायक राधेश्याम, महाराज लालचंद दास, वेद प्रकाश विद्रोही आदि मौजूद रहे।