फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Rewari News: लंबित मांगों का जल्द समाधान कराने की मांग

Sat, 06 Jul 2024 12:30 AM IST
रोहतक ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, रेवाड़ी
विज्ञापन
विज्ञापन
रेवाड़ी। नंबरदार वेलफेयर एसोसिएशन के पदाधिकारियों की बैठक शुक्रवार को प्रधान उदयराज राव की अध्यक्षता में हुई। इसमें नंबरदारों की वर्षों से लंबित समस्याओं का समाधान करने की मांग की गई।
विज्ञापन

पदाधिकारियों ने कोसली विधायक लक्ष्मण सिंह यादव के माध्यम से मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी को ज्ञापन देकर हरियाणा राज्य के नंबरदारों की लंबित मांगों को पूरा करने की मांग की। विधायक लक्ष्मण सिंह यादव ने नंबरदारों की न्यायोचित मांगों के समाधान के लिए सीएम के समक्ष पैरवी करने के लिए नंबरदारों ने आभार व्यक्त किया। प्रधान उदयराज राव ने बताया कि नंबरदारों की नियुक्ति पर लगी रोक को तुरंत प्रभाव से हटाया जाए। ग्राम पंचायत के कार्यों में नंबरदारों को सहभागी बनाया जाए। नंबरदारों को तहसीलों में बैठने की उचित व्यवस्था की जाए। नंबरदारों के मानदेय में वृद्धि की जाए।
विज्ञापन

बैठक में जसवंत सिंह तहसील प्रधान, अर्जुन सिंह जिला उपप्रधान, गिरिराज सिंह तहसील उपप्रधान, धर्म सिंह उपप्रधान, जोगेंद्र सिंह मौजूद रहे। संवाद।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें