फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Rewari News: महेश पांचाल के हत्यारोपियों की गिरफ्तारी की मांग

Thu, 11 Jan 2024 11:35 PM IST
रोहतक ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, रेवाड़ी
विज्ञापन
हत्यारोपियों की गिरफ्तारी की मांग को लेकर एसडीएम को ज्ञापन सौंपते विश्व हिंदू परिषद व हिंदू सम
विज्ञापन
रेवाड़ी। विश्व हिंदू परिषद, बजरंग दल एवं हिंदू समाज की तरफ से वीरवार को बिट्टू बजरंगी के छोटे भाई महेश पांचाल के हत्या के आरोपियों की गिरफ्तारी की मांग को लेकर मुख्यमंत्री के नाम एसडीएम हाेशियार सिंह को ज्ञापन सौंपा।
विज्ञापन

विहिप के जिलाध्यक्ष राधेश्याम मित्तल ने बताया कि विहिप 60 वर्षों से देश, धर्म और संस्कृति के लिए कार्य कर रहा है। हरियाणा में गत वर्ष गोरक्षकों को प्रताड़ित करने के मामले सामने आए हैं। इनमें मेवात ब्रज मंडल धार्मिक यात्रा पर हमला बहुत बड़ा उदाहरण है। उसी यात्रा में प्रमुख गोरक्षक व धर्म प्रेमी बिट्टू बजरंगी को ब्रजमंडल धार्मिक यात्रा के बाद से ही पूरे परिवार को जान से मारने की धमकियां मिल रही थीं। जिसके परिणाम स्वरूप बिट्टू बजरंगी के छोटे भाई महेश पांचाल को 14 दिसंबर की रात फरीदाबाद सब्जी मंडी में एक गाड़ी में आए लोगों ने पेट्रोल छिड़ककर आग लगा दी थी। उन्हें 24 दिसंबर को दिल्ली के एम्स रेफर किया गया था, जहां उसकी 8 जनवरी को मौत हो गई।
जिला मंत्री राजकुमार यादव ने कहा कि इस घटना से हिंदू समाज आहत है। अभी तक प्रशासन ने महेश पांचाल की मौत के लिए जिम्मेदार लोगों को नहीं गिरफ्तार कर पाई है। विश्व हिंदू परिषद सरकार से मांग करती है कि बिट्टू बजरंगी के भाई की मौत के लिए जिम्मेदारों के खिलाफ सख्त कार्रवाई की जाए। महेश पांचाल की पत्नी और बेटी को 1 करोड़ आर्थिक सहायता राशि दी जाए। बिट्टू बजरंगी और उनके परिवार को सुरक्षा मुहैया करवाई जाए। इस मौके पर जिला उपाध्यक्ष नरेंद्र जोशी, अंजुल कुमार, बजरंग दल जिला सह संयोजक कर्मपाल ठेकेदार, हिंदू युवा वाहिनी से श्याम सुंदर, अजय, गो-क्रांति से प्रदीप डगर मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें