संवाद न्यूज एजेंसी
रेवाड़ी। एडवोकेट कैलाशचंद ने निजी प्रकाशकों की किताबें पढ़ाने वाले प्रदेश के निजी स्कूलों पर कानूनी कार्रवाई की मांग की है। उन्होंने सेकेंडरी शिक्षा विभाग पंचकूला, निदेशक मौलिक शिक्षा शिक्षा विभाग पंचकूला, सचिव सीबीएसई, निदेशक एससीईआरटी गुरुग्राम, हरियाणा विद्यालय शिक्षा बोर्ड भिवानी, उपायुक्त, जिला शिक्षा अधिकारियों को पत्र लिखा है। पत्र में उन्होंने कहा है कि प्रदेश के सभी निजी स्कूलों में कक्षा पहली से कक्षा 12 वी तक के बच्चों को एनसीईआरटी, एससीईआरटी या संबंधित बोर्ड से मान्यता प्राप्त किताबें ही पढ़ाई जा सकती हैं। इसके बाद भी कई निजी स्कूलों में निजी पब्लिशर्स की किताबें पढ़ाई जा रही हैं। ऐसे स्कूलों पर कार्रवाई होनी चाहिए।