फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Rewari News: 10 लाख रुपये के लैपटॉप और मोबाइल लेकर डिलिवरी ब्वॉय फरार

विज्ञापन
विज्ञापन
रेवाड़ी। इंस्टाकार्ट पर ग्राहकों के लिए आए 10 लाख रुपये के लैपटॉप, मोबाइल और कपड़ों के पैकेट लेकर डिलिवरी ब्वॉय फरार हो गया। डिलिवरी ब्वॉय के वापस नहीं आने पर कंपनी के मैनेजर ने पुलिस को शिकायत दी है। अभी फरार हुए डिलिवरी ब्वॉय का कोई सुराग नहीं लग पाया है। शहर थाना पुलिस मामले की जांच कर रही है।
विज्ञापन

पुलिस को दी शिकायत में राव अभय सिंह चौक स्थित इंस्टाकार्ट सर्विस प्राइवेट लिमिटेड के मैनेजर दीपक ने कहा है कि उनके पास फ्लिपकार्ट का सामान आता है। यहां सामान आने के बाद डिलीवरी ब्वॉय द्वारा ग्राहकों तक पहुंचाया जाता है। राजस्थान के जिला अलवर के गांव गढ़ी सवाईराम निवासी बुद्धराम भी यहां पर डिलीवरी ब्वॉय था। बुद्धराम 19 जनवरी को कार्यालय से तीन लैपटॉप, 24 मोबाइल और 40 पैकेट कपड़ों के लेकर डिलीवरी करने के लिए गया था। डिलीवरी ब्वॉय ने यह सामान न तो ग्राहकों तक पहुंचाया और ना ही वापस कार्यालय में लेकर आया। उसके बाद से आरोपी का मोबाइल भी स्विच ऑफ है। सारे सामान की कीमत करीब दस लाख रुपये है। शिकायत में दीपक ने कहा है कि उन्होंने अपने स्तर पर डिलीवरी ब्वॉय बुद्धराम ने अपना नाम बदलकर सुरेंद्र मीणा रख लिया है और कोटा में इंस्टाकार्ट के ही कार्यालय पर कार्यरत है। अपने गांव नाम वहां पर ककराली बताया है। वह अमृतलाल नाम से भी नौकरी कर चुका है, जबकि बुद्धराम, अमृतलाल व सुरेंद्र मीणा एक ही व्यक्ति है। शहर थाना पुलिस ने दीपक की शिकायत पर धोखाधड़ी का मामला दर्ज कर जांच शुरू की है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें