फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Rewari News: दिल्ली-राजकोट स्पेशल रेलसेवा का आज रेवाड़ी स्टेशन पर होगा ठहराव

विज्ञापन
विज्ञापन
रेवाड़ी। रेलवे द्वारा अतिरिक्त यात्री यातायात को देखते हुए यात्रियों की सुविधा हेतु दिल्ली-राजकोट-दिल्ली स्पेशल रेलसेवा का संचालन किया जा रहा है। इस गाड़ी का ठहराव रेवाड़ी स्टेशन पर भी होगा।
विज्ञापन

उत्तर पश्चिम रेलवे के मुख्य जनसम्पर्क अधिकारी कैप्टन शशि किरण के अनुसार गाड़ी संख्या 04010, दिल्ली-राजकोट स्पेशल रेलसेवा 8 फरवरी को दिल्ली से 21.45 बजे रवाना होकर रेवाड़ी स्टेशन रात 23.45 पहुंचेगी और अगले दिन शाम 17.00 बजे राजकोट पहुंचेगी। इसी प्रकार गाडी संख्या 04009, राजकोट-दिल्ली स्पेशल रेलसेवा दिनांक 13 फरवरी को राजकोट से रात 22.45 बजे रवाना होकर अगले दिन 15.18 बजे रेवाड़ी स्टेशन पर पहुंचेगी और शाम 18.00 बजे दिल्ली पहुंचेगी। यह रेलसेवा मार्ग में गुडगांव, रेवाड़ी, अजमेर, फालना, आबूरोड़, पालनपुर, महेसाना, सुरेन्द्रनगर व वांकानेर स्टेशनों पर ठहराव करेगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें