फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Rewari News: मैट्रो परियोजना को बावल तक विस्तार करने की मांग लेकर सीएम से मिला प्रतिनिधिमंडल

Wed, 27 Mar 2024 10:14 PM IST
रोहतक ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, रेवाड़ी
विज्ञापन
विज्ञापन
रेवाड़ी। गुरुग्राम-धारूहेड़ा-बावल-नीमराना-शाहजहांपुर-अलवर तक शुरू होने वाली मैट्रो परियोजना को लेकर रेवाड़ी शहर का प्रतिनिधिमंडल नई दिल्ली में मुख्यमंत्री नायब सैनी के उनके आवास पर मिला। बताया गया कि मैट्रो को प्रथम चरण में शाहजहांपुर तक पूरा करना था, लेकिन इसमें संशोधन कर इसे धारूहेड़ा तक कर दिया है। पता चलते ही रेवाड़ी के सभी संगठनों में इसका कड़ा विरोध किया गया। उन्होंने बताया कि रेवाड़ी और बावल इस परियोजना का मूल आधार है। इसलिए पहले चरण का कार्य बावल तक पूरा करना बेहद जरूरी है। गौरतलब है कि भाजपा अनुसूचित जाति मोर्चा हरियाणा के प्रदेश सचिव एवं गुरुग्राम लोकसभा के सह संयोजक एडवोकेट कमल निम्बल ने मंगलवार शाम सीएम नायब सिंह सैनी के दिल्ली आवास पहुंचने और मिलने का समय सुनिश्चित किया था। इसके लिए बनी समिति के सदस्य के तौर पर सामाजिक और व्यवसायिक त्रिलोक शर्मा, लघु उद्योग भारती रेवाड़ी के जिला संयोजक संजय डाटा, सोमाणी विद्यापीठ एवं गुरुकुलम शिक्षण संस्थान के चेयरमैन अमर सोमाणी सहित अन्य प्रतिनिधिमंडल सदस्यों की तरफ से वे सीएम से मिले और उन्हें मांग पत्र सौंपा। त्रिलोक शर्मा ने पूरे विस्तार से इस परियोजना के बारे में बताया।
विज्ञापन

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें