फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Rewari News: कार की टक्कर से बाइक सवार की मौत, दूसरा घायल

Tue, 21 Mar 2023 11:29 PM IST
रोहतक ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, रेवाड़ी
विज्ञापन
गांव प्राणपुरा के पास एक्सीडेंट में पेड़ से टकरा कर क्षतिग्रस्त हुई बाइक।
विज्ञापन
संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन

बावल। गांव प्राणपुरा रोड पर बाइक और कार की टक्कर में बाइक सवार की मौत हो गई जबकि पीछे बैठा युवक घायल हो गया। पुलिस ने घायल युवक को बावल के सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र में भर्ती करवाया। वहीं मृतक के शव का पोस्टमार्टम कराकर परिजनों को सौंप दिया।
विज्ञापन

जानकारी के अनुसार गांव पनवाड़ निवासी बलराम बावल ट्रैक्टर एजेंसी पर काम करता था। वह अपने साथी संदीप के साथ मोटरसाइकिल पर अपने गांव पनवाड़ जा रहा था। यहां तिहाड़ा के पास एक कार ने उसकी बाइक को टक्कर मार दी। टक्कर इतनी तेज थी कि बाइक पूरी तरह क्षतिग्रस्त हो गई। आनन-फानन में आसपास के लोगों ने उन्हें बावल के सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र में भर्ती कराया और पुलिस को सूचित किया। उपचार के दौरान बलराम की मौत हो गई जबकि संदीप का उपचार किया जा रहा है। बावल थाना पुलिस ने शव का पोस्टमार्टम कराकर परिजनों को सौंप दिया है। पुलिस ने बताया कि बलराम अपने पिता की इकलौती संतान थी और उसका एक ढ़ाई साल का लड़का है। पुलिस ने परिजनों की शिकायत पर कार चालक के खिलाफ केस दर्ज कर कार्रवाई शुरू कर दी है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें