रेवाड़ी। दिल्ली रेलमार्ग पर गांव खलीलपुर रेलवे स्टेशन के पास बुधवार की शाम एक युवक का शव पड़ा हुआ मिला। जीआरपी के अनुसार चलती ट्रेन से गिरने के कारण युवक की मौत हुई है। पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर शिनाख्त कराने के प्रयास शुरू कर दिए हैं।
जीआरपी से एचसी सुरेश कुमार ने बताया कि उन्हें रेलवे विभाग से दिल्ली रेलमार्ग खलीलपुर रेलवे स्टेशन के पास एक व्यक्ति का शव पड़ा होने की सूचना मिली थी। मौके पर जांच में व्यक्ति की पहचान नहीं हो पाई। उसकी उम्र लगभग 40 वर्ष प्रतीत हो रही है। प्रथम दृष्टया उसकी मौत किसी चलती ट्रेन से गिरने पर लगी चोट के कारण हुई है। उसने गले में काला डोरा, सफेद शर्ट, काली लोअर पहनी हुई है। गिरने से उसके घुटने भी टूट गए। पहचान के लिए शव को नागरिक अस्पताल के शवगृह में रखवाया गया है। संवाद