फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

जोहड़ में मिला युवक का शव, शिनाख्त नहीं

विज्ञापन
विज्ञापन
बावल। गांव सुठानी में मंगलवार दोपहर को एक युवक का शव जोहड़ में उतराया हुआ मिला। शव की शिनाख्त नहीं हो पाई है। कसौला थाना पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम हाउस भिजवा दिया है।
विज्ञापन

कसौला थाना पुलिस को सूचना मिली थी कि गांव सुठानी के नजदीक पानी से भरे जोहड़ में एक युवक का शव उतराया हुआ है। सूचना के बाद पुलिस मौके पर पहुंची और ग्रामीणों की मदद से शव को जोहड़ से बाहर निकाला। पुलिस के मुताबिक बरामद किए शव की शिनाख्त नहीं हो पाई है। उसकी उम्र करीब 24 साल प्रतीत हो रही है।
कसौला थाना प्रभारी मनोज कुमार ने बताया कि सूचना मिली थी कि युवक का शव जोहड़ में मिला है। अभी शव की शिनाख्त नहीं हुई है। आसपास के पुलिस स्टेशनों में फोटो भिजवाए गए हैं। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें