रेवाड़ी। मीरपुर स्थित इंदिरा गांधी विश्वविद्यालय की ओर जाने वाले रास्ते के पास एक युवक का शव पेड़ पर फंदे से लटका मिला। स्थानीय लोगों ने मामले की सूचना पुलिस को दी। मौके पर पहुंची पुलिस ने शव को नीचे उतरवा कर पोस्टमार्टम के लिए सिविल अस्पताल भिजवा दिया। फिलहाल अभी तक यह नहीं पता चल पाया है कि उपरोक्त युवक कौन है। पुलिस युवक की पहचान करने में जुटी हुई है। मौके पर एक बाइक भी मिली है। बताया जा रहा है कि यह बाइक मृतक की हो सकती है। पुलिस मामले की जांच कर रही है। संवाद