बावल। बावल कस्बे के औद्योगिक क्षेत्र में कृषि महाविद्यालय के समीप शुक्रवार को अज्ञात व्यक्ति का शव बरामद हुआ। पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर उसकी पहचान के प्रयास में जुटी है।
औद्योगिक क्षेत्र में कृषि महाविद्यालय के समीप शुक्रवार को एक व्यक्ति का शव होने की सूचना मिली। सूचना के बाद पुलिस मौके पर पहुंच गई। पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर बावल के सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र भेज दिया। इसके बाद पुलिस ने औद्योगिक क्षेत्र की कंपनियों व आसपास के गांवों में शव की पहचान के लिए मुनादी कराई। मृतक की उम्र करीब 55 साल बताई जा रही है। समाचार लिखे जाने तक शव की पहचान नहीं हो पाई थी।