संवाद न्यूज एजेंसी
रेवाड़ी। रेवाड़ी-पटौदी रेलमार्ग पर रेवाड़ी स्टेशन के नजदीक रेलवे फाटक पर एक अज्ञात 77 वर्षीय वृद्ध का शव बरामद हुआ है। जीआरपी ने शव की पहचान के लिए शवगृह में रखवा दिया है।
जांचकर्ता जीआरपी एसआई दयाराम ने बताया कि सोमवार की सुबह रेवाड़ी-पटौदी रेलमार्ग पर बने फाटक के पास एक वृद्ध के अचेतावस्था में पड़े होने की सूचना रेलवे स्टेशन कार्यालय से मिली। मौका जांच में वह मृत पाया गया। प्रथम दृष्टया वृद्ध की मौत कुदरती है। आसपास पूछताछ में जानकारी अनुसार वृद्ध लगभग 10 वर्षों से भीख मांग कर गुजारा करता था। मृतक के पास पड़े समान की जांच में एक नारंगी थैली में लगभग 91 हजार 40 रुपये मिले हैं। मृतक की पहचान के लिए शव को नागरिक अस्पताल के शवगृह में रखवा दिया है।