फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Rewari News: कुंड बैरियर के पास मिला अधेड़ का शव, फ्लाईओवर से गिरने की आशंका

Sat, 08 Apr 2023 10:26 PM IST
रोहतक ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, रेवाड़ी
विज्ञापन
कुंड बैरियर स्थित निर्माणाधीन फ्लाईओवर।
विज्ञापन
संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन

कुंड। शनिवार सुबह कुंड बैरियर फ्लाईओवर के पास एक व्यक्ति की शव मिला है। उसके चेहरे पर चोट के निशान हैं। साथ ही शरीर से खून बह रहा था। उसके फ्लाईओवर से नीचे गिरने की आशंका जताई जा रही है। खोल थाना पुलिस ने शव का पोस्टमार्टम कराने के बाद परिजनों को सौंप दिया है।
विज्ञापन

जानकारी के अनुसार, रेवाड़ी के खोल थाना के अंतर्गत आने वाली कुंड चौकी पुलिस को सूचना मिली कि रेवाड़ी-जैसलमेर हाईवे (एनएच-11) पर कुंड बैरियर फ्लाईओवर के पास एक व्यक्ति का शव पड़ा है। सूचना के बाद पुलिस मौके पर पहुंची तो उसकी पहचान गांव पालड़ा निवासी रतिपाल (50) के रूप में हुई। रतिपाल के शरीर से खून बह रहा था और चेहरे पर चोट के काफी निशान मिले हैं। आशंका है कि रतिपाल की मौत फ्लाईओवर से गिरने से हुई है। पुलिस जांच कर रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें