भिवाड़ी। चोपानकी औद्योगिक क्षेत्र स्थित गांधोला मोड़ पर सोमवार सुबह उत्तर प्रदेश के कन्नौज निवासी शत्रुघ्न (40) का शव पाया गया। शत्रुघ्न भिवाड़ी की जुबेर कॉलोनी में रहकर मजदूरी करते थे। पुलिस को सुबह शव मिलने की सूचना मिली, जिसके बाद चोपानकी थाना टीम मौके पर पहुंची।मृतक के सिर पर गहरी चोट के निशान पाए गए हैं और घटनास्थल पर खून के धब्बे भी मिले हैं। पुलिस को मौके से कुछ शराब की बोतलें भी मिली हैं। चोपानकी थानाधिकारी कपिल गुप्ता ने बताया कि प्रथम दृष्टया ऐसा प्रतीत होता है कि युवक शराब पीने के बाद पैर फिसलने से पत्थर से टकरा गया होगा। हालांकि, उमौत का सही कारण पोस्टमार्टम रिपोर्ट आने के बाद ही सामने आ पाएगा।