फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Rewari News: टोल टैक्स के पास युवक का मिला शव

विज्ञापन
विज्ञापन
रेवाड़ी। रोहतक राष्ट्रीय राजमार्ग पर गंगायचा जाट टोल टैक्स के पास करीब 45 वर्षीय एक व्यक्ति का शव मिला है। व्यक्ति की अभी पहचान नहीं हो पाई है।रविवार सुबह के समय गंगायचा जाट टोल प्लाजा से करीब 500 मीटर पहले हाईवे से गुजर रहे लोगों ने सड़क किनारे एक व्यक्ति को गंभीर अवस्था में पड़ा देखा। उसके सिर और पैर पर चोट के निशान थे। सूचना मिलने पर सदर थाना पुलिस टीम मौके पर पहुंची और स्थिति का जायजा लिया। पुलिस ने पाया कि व्यक्ति की मौत हो चुकी थी। मृतक के पैर में दो फ्रैक्चर और हाथ-पैर पर चोट के निशान पाए गए हैं। पुलिस के मुताबिक प्राथमिक जांच में यह मामला किसी वाहन की टक्कर से हुआ हादसा प्रतीत होता है। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें