फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Rewari News: जोहड़ के पास मिला युवक का शव

Tue, 30 Dec 2025 11:56 PM IST
रोहतक ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, रेवाड़ी
विज्ञापन
जोहड़ के पास खड़े लोग। संवाद
विज्ञापन
बावल। गांव जयसिंहपुर खेड़ा में जोहड़ के पास एक युवक का शव मिलने से इलाके में सनसनी फैल गई। मृतक खंडोड़ा निवासी टिंकू राजस्थान यूनिवर्सिटी का छात्र था। मंगलवार को जयसिंहपुर खेड़ा गांव स्थित जोहड़ के पास स्थानीय लोगों ने युवक को अचेत अवस्था में पड़ा देखा। युवक की हालत गंभीर देख ग्रामीणों ने पुलिस को सूचना दी। बावल थाना पुलिस मौके पर पहुंची और युवक को उपचार के लिए नजदीकी अस्पताल ले जाया गया, जहां चिकित्सकों ने उसे मृत घोषित कर दिया। युवक के शरीर पर किसी प्रकार की स्पष्ट चोट के निशान होने की पुष्टि नहीं हो पाई है। पुलिस के कहना है कि मौत के कारणों का खुलासा पोस्टमार्टम रिपोर्ट आने के बाद ही हो सकेगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें