कोसली। डीसी और एसपी ने वीरवार को कोसली विधानसभा क्षेत्र के वल्नरेबल तथा क्रिटिकल गांवों का दौरा कर सुरक्षा व्यवस्था का जायजा लिया।
दोनों अधिकारियों ने कोसली विधानसभा क्षेत्र में गुरावड़ा, पाल्हावास, भाखली, लाला, बाबडोली, लुखी और गांव छव्वा का दौरा कर स्थिति का जायजा लिया। जिला निर्वाचन अधिकारी अभिषेक मीणा ने अधिकारियों व कर्मचारियों को पूरी सतर्कता व चौकसी के साथ ड्यूटी करने के निर्देश दिए। उन्होंने कहा कि विधानसभा चुनाव के मद्देनजर संदिग्ध वाहनों व व्यक्तियों की गहनता से जांच की जाए।
पुलिस अधीक्षक गौरव राजपुरोहित ने कहा कि जिले में 20 से अधिक नाके लगाए गए हैं। इनमें 9 इंटरस्टेट नाके पर भी अधिकारियों की मौजूदगी में पुलिसकर्मी लगातार निगरानी कर रहे हैं ताकि कोई भी चुनाव को प्रभावित न कर सके। उन्होंने कहा कि प्रलोभन देकर वोट हासिल करने और पैसे, शराब या अन्य किसी भी वस्तु के चुनाव में गैर कानूनी इस्तेमाल करने वाले पर पैनी नजर बनाए रखें।