फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Rewari News: डीसी ने बेरली खुर्द के पंच को हटाया

Thu, 19 Dec 2024 11:55 PM IST
रोहतक ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, रेवाड़ी
विज्ञापन
विज्ञापन
कोसली। डीसी ने उप मंडल अधिकारी की रिपोर्ट के आधार पर वार्ड नंबर 10 ग्राम पंचायत बेरली खुर्द के पंच को पद से हटाने के आदेश दिए हैं। उन्होंने पंच के 6 वर्ष के लिए पंचायत चुनाव लड़ने पर भी रोक लगा दी है। डीसी ने आदेश में कहा है कि पंचायती राज अधिनियम 1994 की धारा 51 (क) के तहत कारण बताओ नोटिस जारी किया गया था। ग्राम पंचायत बेरली खुर्द में पंचायत के चुनाव में पंच पद के लिए नॉमिनेशन दाखिल करते समय प्रस्तुत हलफनामा 27 अक्तूबर 2022 में वर्णित किया गया था कि उसके खिलाफ किसी भी प्रकार का कोई मुकदमा नहीं है। जबकि उनके खिलाफ आर्म्स एक्ट के तहत मुकदमा पाया गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें