रेवाड़ी। डीसी राहुल हुड्डा ने एक पेड़ मां के नाम मुहिम के तहत मंगलवार को शहर के रेजांगला पार्क में पौधारोपण अभियान का शुभारंभ किया।
डीसी राहुल हुड्डा ने कहा कि पर्यावरण संरक्षण को लेकर पौधरोपण अति आवश्यक है। उपायुक्त ने एसएन संस्कार केंद्र के बच्चों को पौधे वितरित किए। इस मौके पर वन मण्डल अधिकारी ने उपायुक्त को मिसावाकी पौधारोपण की महता बताई। मिसावाकी पौधारोपण में नीम, शीशम, जामुन, सिरस, सफेद सिरस, गुलमोहर, जंड, बहेड़ा, जंगल जलेबी, रीठा, कजेलिया, पीपल, बड, जाल, कचनार, हार सिंगार, आदि जैसे वन विभाग द्वारा 60 से अधिक प्रजातियों के पौधे लगाए जाएंगे जोकि पर्यावरण तथा जीव जंतुओं के लिए वरदान साबित होंगे। उप वन संरक्षक दीपक प्रभाकर पाटिल ने बताया कि वन विभाग द्वारा इस वित-वर्ष में सरकारी जगहों पर लगभग 160600 पौधों लगाने का लक्ष्य रखा हुआ है। संवाद